M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पति सहित सुसरालियों पर दर्ज हुआ दहेज हत्या का केस

हापुड़। जनपद के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव नवादा में ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। विवाहिता के भाई ने पति समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जनपद मेरठ के गांव काजीपुर निवासी अरुण कुमार ने बताया कि उसकी बहन की शादी 14 मई 2022 को गांव नवादा बोबी पुत्र संतपाल के साथ हुई थी। शादी के छह माह बाद ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन दहेज की मांग कर मारपीट और मानसिक व शारीरिक उत्पीडन करने लगे। इसके बाद 25 जनवरी 2024 को अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग कर पति बोबी, सास संतोष, जेठ
भोलेराम, जेठानी शिवानी, ननद मोनी व ननदोई कृष्णपाल ने उसकी बहन की पिटाई कर सीढियों से धक्का दे दिया।

इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे चिकित्सक को नहीं दिखाया। जब उसकी बहन की तबियत ज्यादा बिगडने लगी तो दस मार्च को स्थानीय अस्पताल में उसे भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसे नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान अस्पताल में पीडित पहुंचा तो उसकी बहन ने उसे अपबीती बताई। यहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ इसके बाद दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। 18 मार्च को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में पति सहित सुसरालियों पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page