हापुड़ के भाजपा नेता सुधीर गोयल बने बैडमिंटन में स्टेट चैम्पियन

*सुधीर गोयल बने बैडमिंटन में स्टेट चैम्पियन*
हापुड़। लखनऊ में 5feb से 8 feb तक आयोजित हुई उत्तर प्रदेश बैडमिंटन चैम्पियनशिप डबल में हापुड़ क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुधीर गोयल (भट्टे वाले) ने गोल्ड मेडल जीतकर स्टेट चैम्पियन बनकर जिले हापुड़ का नाम रोशन करा.
उनकी जीत की खुशी में कृष्ण कान्त गुप्ता (पूर्व D.G.C. क्राइम) के निवास पर पूर्व विधायक जय प्रकाश , वरिष्ठ भाजपा नेता जय कुमार वर्मा सर्राफ,सुधांशु गोयल, सचिन गुप्ता, जतिन गुप्ता , मधु गोयल, रीता गुप्ता व अन्य लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया व उनके उज्जवल भविष्य व स्वास्थ्य की कामना करी व 18 मार्च से गोवा में होने वाली नैशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।












