M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

बाइकसवार बदमाशों ने यूट्यूबर्स की कार पर की फायरिंग,तीन घायल , एफआईआर दर्ज ,सोशल मीडिया पर वायरल हुई घटना

बाइकसवार बदमाशों ने यूट्यूबर्स की कार पर की फायरिंग,तीन घायल , एफआईआर दर्ज ,सोशल मीडिया पर वायरल हुई घटना

, हापुड़।

थाना धौलाना क्षेत्र में नोएडा जा रहे एक यूट्यूबर्स की कार पर
बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिससे कार सवार तीन लोग घायल हो गए। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के मुकुंद विहार निवासी यूट्यूबर शिव प्रताप अपने तीन साथियों के साथ धौलाना के सिवाया गांव के यूट्यूबर युद्धिष्ठिर सिसौदिया के घर जा रहे थे। उनके साथ अभिषेक, मोहन और मधुकर पांडेय थे। सभी को नोएडा में शूटिंग करनी थी।

मसूरी-निधावली नहर की पटरी पर पहुंचने पर ऊपरी गंग नहर के रावली पुल के पास
दो बाइक सवार युवकों ने उनका पीछा किया। बदमाशों ने कार रुकवाने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्होंने फायरिंग कर दी और फरार हो गए। गाड़ी के शीशे टूटने से कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच बाइकसवारों को ढूंढने का प्रयास किया, परन्तु वे फरार हो गए।

सीओ अनिता चौहान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page