M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

टोल प्लाजा पर भाकियू ने किया जबदस्त हंगामा,फ्री करवाया टोल

हापुड़। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने छिजारसी टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा किया। वह शुक्रवार को टोल प्लाजा पर यूनियन के मीडिया प्रभारी से अभद्रता करने से क्षुब्ध थे। इस दौरान किसानों ने टोल प्लाजा को फ्री कराया। करीब दो घंटा चले इस हंगामा के बाद टोल प्रबंधक एवं कोतवाली प्रभारी अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने संबंधित प्लाजा कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद मामला शांत हो पाया।

यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशल पाल आर्य ने बताया कि शुक्रवार को इमरान, नदीम, अबुजर, जुल्कर सिंभावली से दिल्ली में यूनियन की बैठक में हिस्सा लेने जा रहे थे। जब उनकी कार टोल पर पहुंची तो टोल कर्मियों ने उनसे अभद्रता करनी शुरू कर दी। यहीं नहीं आरोप है कि टोल कर्मियों ने गाली गलौज के अलावा उनकी कार पर डंडे भी बरसाएं थे और विरोध करने पर उनसे हाथापाई भी की थी। बैठक में पहुंचकर उन्होंने इसकी जानकारी यूनियन को दी। जिसके बाद शनिवार को यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता काफी संख्या में टोल पर पहुंच गये और हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने कुछ वाहनों को प्लाजा से फ्री निकाल दिया। लगभग एक घंटे तक चले इस हंगामें में टोल अधिकारियों व यूनियन में कई बार समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कार्यकर्ता कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। बाद में कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाटी और टोल अधिकारियों के समझाने के बाद मामला शांत हो पाया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल चौधरी, यशवीर सिंह, उदयवीर सिंह मुखिया, नवीन चौधरी, प्रदीप चौधरी, दिनेश गुप्ता, राजेंद्र गढ़ी, उदयवीर, मुकेश चौधरी, गुरूदेव सिंह, नदीम चौधरी, टेनपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

भाकियू कार्यकर्ताओं ने करीब 10 मिनट तक टोल प्लाजा का फ्री कराया था। दोषी पर कार्रवाई करने और आगे से ऐसा न होने का आश्वासन दिया गया है। इस मामले में कोतवाली पर तहरीर दे दी गई है।
दीपक वर्मा, टोल प्रबंधक, छिजारसी टोल प्लाजा



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page