News
एक बाईक पर 8 युवकों ने बैठकर किया स्टंटबाजी, वीडियो वायरल, तीन गिरफ्तार, बाईक सीज

एक बाईक पर 6 युवकों ने बैठकर किया स्टंटबाजी, वीडियो वायरल, तीन गिरफ्तार, बाईक सीज
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र में एक बाईक पर 6 युवकों ने बैठकर सड़क पर जमकर स्टंटबाजी की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बाईक सीज कर दी।
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक ही बाइक पर छह युवक सवार होकर स्टंट करते नजर आए। ट्रेफिक प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि मामले मे वीडियो में शिनाख्त कर तीन आरोपियों गढ़ निवासी हनी, राम व शंशाक को गिरफ्तार कर बाईक को सीज कर दिया, अन्य की तलाश जारी है।











