मथुरा हादसा सबक: बिना लाइफ जैकेट के श्रद्धालुओं को लेकर गंगा में नाव चला रहे चार नाविक गिरफ्तार, भेजा जेल

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र के बृजघाट स्थित गंगाजी में बिना लाइफ जैकेट के श्रद्धालुओं को लेकर गंगा में नाव चला रहे चार नाविकों को गिरफ्तार कर जेलभेज दिया।
जानकारी के अनुसार मथुरा में यमुना जी में हुए नाव हादसे के बाद हापुड़ पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ा एक्शन लेते हुए चार मोटर बोट संचालकों को गिरफ्तार कर जिला कारागार भेज दिया, जिससे पूरे घाट क्षेत्र में खलबली मच गई।
ब्रजघाट पर चलाए गए स्पेशल चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक-एक नाव की गहन जांच की। जांच में सामने आया कि कई नाविक खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे। इसी दौरान दीपक, विशाल, आदेश और सोनू नाम के चार मोटर बोट चालक बिना लाइफ जैकेट के यात्रियों को लेकर गंगा में नाव चला रहे थे। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर चारों को हिरासत में लिया और शांति भंग की धाराओं में चालान करते हुए एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें सीधे जेल भेजने के आदेश दे दिए गए।











