M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शिविर का पथ संचालन कर हुआ समापन


हापुड़/ गढ़मुक्तेश्वर।
नगर के शाहपुर रोड पर डीएम पब्लिक स्कूल परिसर में संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष सामान्य ज्येष्ठ शुक्ल नवमी के प्रकट एवं समापन समरोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ के सेवकों सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।


कार्यक्रम में पहुंचे अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख राम लाल ने कहा कि संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष सामान्य ज्येष्ठ शुक्ल नवमी, 29 मई से प्रारंभ हुआ था। वर्ग में 371 शिक्षार्थी द्वारा वर्ग करने के लिए आवेदन प्राप्त हुआ। जिसमें 348 शिक्षार्थीयों द्वारा वर्ग पूर्ण किया गया। जिसमें 212 स्थानों से आये लोग आए। वर्ग में 55 शिक्षकों द्वारा शिक्षण दिया गया। उन्हाेंने बताया कि वर्ग की दिनचर्या प्रातः चार बजे से, रात्रि 10 बजे प्रार्थना तक रहती थी। जिसमे शारीरिक व बौद्धिक कार्यक्रम के माध्यम से व्यक्तित्व विकास का कार्य किया जाता था। जिसमें महापुरुषों का स्मरण चार घंटे शारीरिक में कठोर परिश्रम से दण्ड यष्टि, योग, नियुद्ध, खेल कबड्ड़ी किया जाता था। इस प्रकार बौद्धिक कार्यक्रमों में चर्चा, बौद्धिक संवाद के माध्यम से विभिन्न विषय जैसे पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता, लोक व्यवहार, हिंदू संस्कृति आदि विषयों का प्रशिक्षण देकर शिक्षा दी जाती गई। कार्यक्रम के मध्यम में 11 जून को शिक्षार्थीयों के माध्यम से गढ नगर में पथ संचलन का कार्यक्रम रहा। रामलाल ने कहा कि इस भीषण गर्मी में स्वयं को समर्पित कर कठोर दिनचर्या का पालन करते हुये एक अच्छे नागरिक बन समाज में समरस भाव के साथ अपने जीवन के मूल्यों को उच्च बनाते हुए। राष्ट्र के प्रति जिम्मेवारी निभाते हुए, सामाजिक कर्तव्यों का पालन करेंगे इस को लेकर ऐसी प्रशिक्षण दिया गया। वहीं उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का पालन करते हुये वर्ग में किसी भी प्रकार की पालोथीन, सिंगल यूज प्लास्टिक, पलैक्स प्रयोग नहीं किया गया। जल संरक्षण व अन्न के सदपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। सेवा कार्य का प्रशिक्षण श्रम साधना आदि विषयों पर विशेष सत्र के माध्यम से प्रयोगों द्वारा प्रशिक्षित करने का किया गया। इस दौरान काफी संख्या में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सेवक और क्षेत्र के गण मान्य लोग मौजूद रहें।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page