fbpx
News

पहली पत्नी का गर्भपात करवाकर की दूसरी शादी की,रिपोर्ट दर्ज



हापुड़। थाना  महिला  में एक महिला ने अपने पति व ससुराल जनों पर दहेज के लिए उत्पीड़ित किए जाने तथा पति द्वारा दूसरी शादी किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


  थाना प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह  ने बताया कि मिथलेश निवासी गांव श्यामनगर ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी गांव हुमायूंपुर निवासी अजय के साथ हुई। शादी के कुछ समय बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने लगा। उसके साथ मारपीट की फिर उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद अजय ने दूसरी शादी कर ली। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा मोहल्ला हरद्वारी नगर निवासी मोनिका ने भी अपने पति संजय निवासी अशोक विहार बरेली समेत 8 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page