ATMS College of Education Menmoms
Entertainment

पति की सगाई पर फूट-फूटकर रोएगी अनुपमा, बेटे का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचेगा

टीवी जगत का पसंदीदा शो अनुपमा (Anupamaa) में इन दिनों शिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है. इसी त्योहार में अनुपमा (Rupali Ganguly) की जिंदगी में भूचाल आने वाला है. दरअसल, वनराज की मदद से काव्या शाह हाउस में एंट्री कर चुकी है. शिवरात्रि की पूजा के बाद वनराज अपनी और काव्या की शादी का ऐलान भी कर देगा.

पति की शादी का ऐलान

हमारी सहयोगी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ के अनुसार, काव्या के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद अनुपमा भी वनराज (Sudhanshu Pandey) के इस फैसले पर सवाल नहीं खड़ा करेगी. अपनी सौतन की शादी की बात सुनकर अनुपमा का दिल टूट जाएगा. वहीं घर के सभी लोग वनराज की ये बात सुनकर हैरान रह जाएंगे. जिसके बाद वनराज का परिवार उसकी और काव्या की सगाई की तैयारियों में जुट जाएगा.

सगाई में टूटेगा सब्र का बांध

काव्या और वनराज की सगाई वाले दिन अनुपमा के सब्र का बांध टूट जाएगा. अपने पति को किसी और का होते देखकर अनुपमा की आंखों में आंसू आ जाएंगे. भरी महफिल में अनुपमा अपने आंसूओं पर काबू करने की कोशिश करेगी. वहीं सगाई के दिन काव्या का उत्साह सातवें आसमान पर जा पहुंचेगा.

बेटे को चढ़ेगा गुस्सा

काव्या और वनराज की सगाई से पहले भी सीरियल ‘अनुपमा’ में हंगामा होगा. शिवरात्रि के दिन शाह हाउस में जमकर बखेड़ा खड़ा होने वाला है. जैसे ही वनराज अपनी और काव्या की शादी का ऐलान करेगा वैसे ही समर का गुस्सा सावतें आसमान पर पहुंच जाएगा. समर पूरे परिवार के सामने वनराज की बेज्जती करेगा. समर अपने पिता को धक्के मारकर घर से बाहर कर देगा. इतना ही नहीं समर काव्या को भी शाह हाउस से बाहर का रास्ता दिखाएगा.

अनुपमा बेटे को मारेगी चांटा

वनराज की बेज्जती होने पर अनुपमा को बुरा लगेगा. समर का गुस्सा देखकर अनुपमा उसे संभालने की कोशिश करेगी. समर अनुपमा की एक बात नहीं सुनेगा. ऐसे में अनुपमा समर को जोरदार चांटा मार देगी. अनुपमा का गुस्सा देखकर समर हैरान रह जाएगा. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि परिवार की नाराजगी के बाद भी वनराज और काव्या की शादी कैसे होगी.

Source link


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page