ATMS College of Education Menmoms
News

छेड़खानी से क्षुब्ध छात्रा ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के एक गांव में एक मनचले की छेड़खानी से क्षुब्ध छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हापुड़ के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री नगर के एक कॉलेज में बीएससी में पढ़ती थी। करीब एक माह पहले उसकी पुत्री गुमसुम रहने लगी। पुत्री को विश्वास में लेकर पूछा तो उसने बताया कि साहिल उर्फ गौरव निवासी गांव सहसपुरा थाना सिंभावली जोकि उसके गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां रिश्तेदारी में रहता है, कॉलेज आते जाते उसके साथ छेड़छाड़ करता है। 28 दिसंबर 2023 को गांव निवासी व्यक्ति के घर पहुंचा और आरोपी साहिल उर्फ गौरव को समझाने की बात कही। इसके बाद पीड़ित 20 जनवरी की सुबह जल्दी अपने काम पर चला गया। इस दौरान पत्नी ने बताया कि 20 जनवरी को आरोपी साहिल उर्फ गौरव घर में घुस आया और उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगा। पुत्री के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने और किसी और से शादी करने पर बदनाम करने की धमकी दी थी। इस बीच शोर सुनकर पीड़ित का भाई संजय व आनंद मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी साहिल उर्फ गौरव को घर से भगाया। आरोप है कि इसी के चलते उसकी पुत्री ने आत्महत्या की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामलें में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page