M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

अग्रवाल महासभा चुनाव में विजयी होने के लिए प्रत्याशी लगा रहे एड़ी चोंड़ी का जोर

अग्रवाल महासभा: 6 पद और कार्यकारिणी सदस्य पद पर 40 प्रत्याशी आजमा रहे अपनी किस्मत

हापुड़। अग्रवाल महासभा का चुनाव वैश्य समाज की प्रतिष्ठा का चुनाव है। इस बार चुनाव में अग्र बंधु सेवा ग्रुप व महाराजा अग्रसेन सेवा ग्रुप आमने सामने हैं। दोनों ग्रुप की तरफ से छह पदों व 14 कार्यकारिणी सदस्यों के पदों पर 38 प्रत्याशी आमने सामने हैं। जबकि प्रधान पद पर 2 प्रत्याशी निर्दलीय ताल ठोंक रहे हैं। दोनों गुट एक दूसरे को चुनावी मैदान में पटखनी देने के लिए ऐड़ी चोंटी का जोर लगाकर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं।

अग्रवाल महासभा का 7 पद व 14 कार्यकारिणी सदस्यों के पदों पर चुनाव होना था। लेकिन लेखानिरीक्षक के पद पर विवेक गर्ग को निर्विरोध चुन लिया गया। जबकि 6 पद व 14 कार्यकारिणी सदस्य पद पर 2 ग्रुप आमने सामने आ गए।

अग्र बंधु सेवा ग्रुप से प्रधान पद पर ललित कुमार अग्रवाल छावनी, उप प्रधान पद पर भारत भूषण गोयल, मंत्री पद पर सुधीर गुप्ता, उपमंत्री पद पर हिमांशु गोयल मोनू, कोषाध्यक्ष पद पर अनुज गोयल, उप कोषाध्यक्ष पद पर नवीन गर्ग चुनावी मैदान में हैं। जबकि महाराजा अग्रसेन सेवा ग्रुप से प्रधान पद पर संजय गर्ग, उपप्रधान पद पर संजय अग्रवाल, मंत्री पद पर अंकुर कंसल, उपमंत्री पद पर डॉ0 अनिल कुमार जैन, कोषाध्यक्ष पद पर विमेश कुमार गोयल, उप कोषाध्यक्ष पद पर संदीप कुमार और हिमांशु जैन मैदान में हैं।

इसके अलावा प्रधान पद पर निर्दलीय बिजेन्द्र कुमार गर्ग व वीरेन्द्र कुमार पिल्लू भी हैं। दोनों गुटों व निर्दलीय प्रत्याशियों ने 4671 मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। कोई अपने ग्रुप के विजयी होने पर समाज को आगे ले जाने का वादा कर रहा है, तो कोई समाज के बच्चों को शिक्षित करने आदि का वादा कर रहा है। सुबह से लेकर देर रात तक दोनों ग्रुप व निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार किया जा रहा है, ताकि भारी मतों से चुनाव जीतकर समाज में अपने प्रतिष्ठा को और बढ़ाया जा सके।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page