नेहरू प्रतिमा के पास लगा कूड़े का ढेर, कांग्रेसियों में रोष, प्रतिमा स्थल की टूटी रैलिंग को प्रशासन की बताया अनदेखी,चक्का जाम की दी चेतावनी

कांग्रेस जनों ने प्रशासन को सड़क को चक्का जाम करने की दी चेतावनी.

14 नवंबर से पहले कराए नेहरू प्रतिमा स्थल की टूटी रैलिंग का कार्य, नहीं तो कांग्रेस जन करेंगे चक्का जाम — कांग्रेस.

हापुड़। गुरुवार को अतरपुरा चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा स्थल के पास कूड़े का ढेर एकत्रित होने से कांग्रेस जनों में रोष व्याप्त हो गया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने प्रशासन पर नेहरू प्रतिमा स्थल पर टूटी रैलिंग और प्रतिमा स्थल के नजदीक कूड़े का ढेर एकत्रित होने पर अनदेखी करने का आरोप लगाया हैं। अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि 14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पूरे देश भर में कांग्रेस जनों द्वारा मानसी जाएगी। ऐसे में नेहरू प्रतिमा स्थल पर टूटी रैलिंग चिंता का विषय बनी हुई हैं। उन्होने कहा है कि एक और तो प्रतिमा स्थल के पास कूड़े का ढेर एकत्रित हो रहा हैं जिसे नगरपालिका परिषद उठाने का नाम तक नहीं ले रहा हैं। तो वही दूसरी ओर नेहरू प्रतिमा स्थल पर रैलिंग उखड़ी हुई पड़ी हैं। जिसकी शिकायत कांग्रेस जनों ने कई बार प्रशासन को की लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई हैं। कांग्रेस जनों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा हैं कि अगर 14 नवंबर से पहले नेहरू प्रतिमा स्थल पर टूटी रैलिंग को सही नहीं कराया गया तो कांग्रेस जन सड़क को चक्का जाम करेंगे। अभिषेक गोयल ने 14 नवंबर से पहले कूड़े के ढेर को साफ कराने की भी मांग की हैं।

Exit mobile version