नेशनल हाईवे- 9 पर नैनीताल से लौट रही तेज रफ्तार कार का फटा टायर, होटल के बाहर खड़ी गाड़ियों से टकराई, महिलाओं सहित चार घायल
July 31, 2025
0 991 1 minute read
नेशनल हाईवे- 9 पर नैनीताल से लौट रही तेज रफ्तार कार का फटा टायर, होटल के बाहर खड़ी गाड़ियों से टकराई, महिलाओं सहित चार घायल
, हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर तेज रफ्तार कार का टायर फटने से होटल के बाहर खड़ी दो गाड़ियों से टकराई , जिससे कार सवार दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी अरसान , अब्दुल मासूम, डिंपल जोशी, रेनू ठाकुर, गाड़ी में सवार होकर जिम कारपोरेट नैनीताल से अपनी वेगनार कार से सवार होकर अपने घर दिल्ली जा रहे थे, जैसे ही कार थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 पर सतगुरु दावे के पास पहुंचे तभी चालक तेज रफ्तार कार से नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार कर सतगुरु दावे के सामने खड़ी दो गाड़ियों से जा टकराई । जिससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए।
रहागीरो ने इसकी सूचना बाबूगढ़ पुलिस को दी कुचेसर रोड चौकी प्रभारी नीरज कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आनन फानन से एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने गम्भीर हालात देखते हुए रूप से घायलों को दिल्ली को रेफर कर दिया। और सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई।
थाना बाबूगढ़ प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि घटना में चार लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
J P Public SchoolMH vivekanand Sr Secondary School