M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Health

कोरोना काल में Immunity Booster है कटहल, इस तरह सेवन करने पर मिलेंगे 5 गजब के फायदे, जानें

नई दिल्ली: आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कटहल के फायदे. कोरोना काल में संक्रमण से बचने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखने की सलाह दी जा रही है. ऐसे में कटहल आपके लिए कमाल कर सकता है, क्योंकि इसका सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है. इसके अलावा कटहल में विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो एक स्वस्थ्य शरीर के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

पके हुए कटहल में प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है. इसके अलावा इसमें विटामिन ए, सी, थाइमिन, पोटैशियम, कैल्‍शियम, राइबोफ्लेविन, आयरन, नियासिन और जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इतना ही नहीं पके हुए कटहल में फाइबर के गुण भी पाए जाते हैं जो पाचन को बेहतर करने में मदद करते हैं.

कटहल के फायदे

1. पाचन क्रिया में सुधार करता है..
अगर आप डाइजेशन की समस्या से परेशान रहते हैं तो पके हुए कटहल का सेवन कर सकते हैं. यह अल्‍सर और पाचन संबंधी समस्‍या को दूर करने के साथ कब्‍ज से भी छुटकारा दिलाता है.

2. हार्ट को रखता है स्वस्थ्य
पका हुआ कटहल खाने से दिल की सेहत सही रहती है. क्योंकि इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है. इससे हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है. यही वजह है कि डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते हैं.



3. इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
कोरोना काल में शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है. ऐसे में आप पका हुआ कटहल आप खाना शुरू कीजिए. इसके सेवन से शरीर का इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग होता है. यह इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है.



4. वजन कम करने में हेल्पफुल
कटहल वजन कम करने में भी सहायक होता है. क्योंकि कटहल रेसवेरेट्रॉल नामक एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है. पके कटहल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मोटापे को रोकने में मदद करते हैं.



5. पेट साफ करने में सहायक
अगर आप मोटापे से परेशान है तो कटहल का सेवन कर सकते हैं.इसमें भरपूर मात्रा में  फाइबर पाया जाता है. जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. साथ ही पेट को साफ करने का भी काम करता है. आप कटहल को पानी में उबाल कर इसका सेवन कर सकते हैं.



कोरोना काल में Immunity Booster है कटहल, इस तरह सेवन करने पर मिलेंगे 5 गजब के फायदे, जानें



Source link







Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page