ATMS College of Education Menmoms
News

कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी व सरदार पटेल को किया याद, इन्दिरा गांधी ने किए थे पाकिस्तान के दो टुकड़े

कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी व सरदार पटेल को किया याद, इन्दिरा गांधी ने किए थे पाकिस्तान के दो टुकड़े

 

हापुड़ । कांग्रेसियों ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 40वीं पुण्यतिथि नगर पालिका परिषद स्थित गांधी पार्क में मनाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि इंदिरा गांधी को पूरे देश में प्रियदर्शनी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी देश की अब तक की सबसे ताकतवर नेता थी। उन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश का निर्माण कराया था। इंदिरा गांधी ही ऐसी शख्सियत थी। जिसने पाकिस्तान को नाकों चने चबवा दिए। उनके बताए मार्ग पर हम सबको चलना चाहिए।

सरदार पटेल स्वतंत्रता सेनानी थे

पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल भारत एक स्वतंत्रता सेनानी, अधिवक्ता तथा राजनेता थे। उन्होंने भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता थे। जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई। स्वतंत्र भारत में देशी रियासतों के एकीकरण की महान चुनौती को उन्होंने सफलतापूर्वक हल किया। 1947 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उन्होंने गृह मंत्री के रूप में कार्य किया था।

इस दौरान सभासद सुशील शास्त्री, डॉक्टर आशाराम शर्मा, रघुवीर सिंह एडवोकेट, विक्की शर्मा, अमित सैनी, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्माआदि लोग मौजूद रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page