मां से परेशान किशोरी हापुड़ में बरामद, पिता के साथ जाने से किया इंकार , सौतेली मां करती है घर के काम

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में सड़क पर खड़ी एक किशोरी को देख पुलिस ने गाड़ी रोककर पूछताछ की, तो पता चला कि किशोरी को मां सड़क पर छोड़ कर चली गई। पुलिस ने किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेजकर मां की तलाश शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे पिता के साथ किशोरी ने जाने से इंकार कर दिया। जिससे उसे बालिका गृह भेजा जायेगा।
जानकारी के अनुसार हापुड़ पुलिस ने गश्त के दौरान दो दिन पूर्व 12 वर्षीय बच्ची को परेशान हालत में सड़क पर खड़े देखा, तो गाड़ी रोककर उससे प्यार से पूछताछ की। बच्ची ने बताया कि वो मां के साथ यहां आई थी और मां मुझे तो वह अकेली छोड़कर चली गई। अपनी मम्मी का इंतजार कर रही हूं, परंतु दो दिन बाद रविवार को लोनी निवासी उसके पिता किशोरी को लेने पहुंचे,तो उनसे जाने से मना कर दिया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी सौतेली मां उससे घर के सारे काम करवाती है और अब वह अपने घर वापस नहीं जायेगी। बाल न्यायपीठ के अध्यक्ष अभिषेक त्यागी ने बताया कि बच्ची को बालगृह भेजा जायेगा।












