M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पुलिस मुठभेड़ में लुटेरा गोली लगनें से घायल,लूट का खुलासा

हापुड़।
थाना सिम्भावली पुलिस की चैकिंग के दौरान बदमाशों से हुई मुठभेड़, जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से लूट के 1,300/- रुपये, मोबाइल फोन, तंमचा एवं एक मोटर साइकिल बरामद किया।

सीओ आशुतोष शिवम् ने बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम सौरभ पुत्र जगपाल निवासी खाद मोहननगर थाना स्यान जनपद बुलंदशहर बताया है तथा अभियुक्त का एक साथी फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी हेतु कॉम्बिंग की जा रही है।
गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का लुटेरा/अपराधी हैं जिसके द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर दिनांक 25-07-23 को थाना सिम्भावली क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया है। गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध जनपद बुलंदशहर व गौतमबुद्धनगर में लूट, चोरी, हत्या का प्रयास एवं आर्म्स एक्ट आदि से संबंधित एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।
घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है ।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page