पत्नी को अश्लील मैसेज और कॉल भेजकर परेशान कर रहा है मनचला, पति ने दर्ज कराई एफआईआर

पत्नी को अश्लील मैसेज और कॉल भेजकर परेशान कर रहा है मनचला, पति ने दर्ज कराई एफआईआर
, हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने क्षेत्र के मनचलें पर उनकी पत्नी के मोबाइल पर अश्लील मैसेज व काल कर परेशान करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि एक व्यक्ति उनकी पत्नी के मोबाइल नंबर पर दिन-रात कॉल करता है और अश्लील बातें करता है। आरोप है कि कई बार समझाने के बावजूद आरोपी नहीं मान रहा है। बातचीत न करने पर वह व्हाट्सएप पर लगातार गंदे मैसेज भेजता है और पत्नी के साथ अभद्र भाषा में बात करता है, जिससे उनकी पत्नी मानसिक रूप से काफी परेशान है।
थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












