HapurNewsUttar Pradesh
ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से अफरातफरी मच गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने ट्रैक के पास शव पड़ा देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मृतक की पहचान जिला
गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के गांव देहरा के 30 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में हुई है। मृतक के शरीर पर गंभीर कटाव के निशान पाए
गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है।












