M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठनों से करनें वालें सलमान खुर्शीद का हिंदू संगठनों ने फूंका पुतला


हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भदस्याना गांव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद द्वारा अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठनों से किए जाने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। सलमान खुर्शीद के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका।
हिंदू जागरण मंच के बहादुरगढ़ न्याय पंचायत प्रमुख अमन अग्रवाल ने कहा के हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठनों से एक करना मूर्खतापूर्ण बयान है। हिंदू धर्म तो पूरी दुनिया को शांति का संदेश देता है सलमान खुर्शीद का बयान कांग्रेस की हिंदुओं के प्रति गंदी सोच को दर्शाता है। उन्होंने केंद्र सरकार से सलमान खुर्शीद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि सलमान खुर्शीद के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो हिंदू जागरण मंच सलमान खुर्शीद को देश के किसी भी शहर में सभा नहीं करने देगा और खुद ही सबक सिखाएगा। इस दौरान अमन अग्रवाल, नितिन शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page