धर्मयात्रा महासंघ ने अपना घर आश्रम में वितरित किए कंबल और प्रसादी


हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।

धर्मयात्रा महासंघ, पिलखुवा द्वारा गुरुवार को संस्था के 28 वें स्थापना दिवस एवं मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में अपना घर आश्रम, पिलखुवा में वहां रहने वाले सभी प्रभु जी के लिए पूरे दिन की प्रसादी एवं सभी के लिए कंबलो की व्यवस्था की गयी। इस कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सपरिवार उपस्थिति रही।
. संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार अग्रवाल ने वहां आए सभी सदस्यों को अपना घर आश्रम के बारे मे महत्वपूर्ण बाते बताई। संस्था के महासचिव धर्मेंद्र मित्तल एवं कोषाध्यक्ष सौरभ कंसल ने वहाँ पर आये सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आदर सहित स्वागत किया।
वहां पर अनिल गर्ग (प्रदेश मंत्री), विजय खण्डेलवाल (अध्यक्ष, अपना घर आश्रम) , संजय गोयल (कोषाध्यक्ष, अपना घर आश्रम) , गौरव गोयल, आशीष गुप्ता, सुशील कुमार गर्ग, डॉ सुबोध गुप्ता, देवेन्द्र गुप्ता, मूलचंद मित्तल,पंकज गर्ग, ललित गर्ग मोदी, सुशील कुमार गर्ग, नवनीत कंसल, संदीप गोयल आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version