द्वितीय श्याम महोत्सव दो अप्रैल को होगा आयोजित,जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।
लखदातार मित्र मंडल के तत्वावधान में आगामी दो अप्रैल को स्वर्ग आश्रम रोड़ स्थित कांति धर्मशाला के निकट द्वितीय श्याम महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसके लिए शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ने भूमि पूजन किया।

मंडल के सदस्यों ने बताया कि द्वितीय श्याम महोत्सव दो अप्रैल रविवार शाम को स्वर्ग आश्रम रोड़ स्थित कांति धर्मशाला के निकट मैदान में आयोजित होगा।
रविवार को सुबह सात बजे भव्य निशान यात्रा हापुड़ के मंडी पाटिया स्थित खाटूश्यामजी के मंदिर से प्रारंभ होकर उत्सव स्थल तक जायेगी।

शुक्रवार को श्याम महोत्सव के लिए भूमि पूजन में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने किया। जिसमे सभी श्याम प्रेमियों ने बाद चढ़ कर हिस्सा लिया।

Exit mobile version