प्रोपर्टी डीलिंग में पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख रुपए की ठगी

प्रोपर्टी डीलिंग में पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख रुपए की ठगी
हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने हापुड़ निवासी एक युवक पर प्रोपर्टी में पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
धौलाना के गांव सुखदेवपुर निवासी अजय कुमार ने बताया कि हापुड़ के करीमपुरा निवासी युवक ने निधावली गांव में जमीन खरीद के नाम पर साझेदारी का झांसा देकर उससे 15 लाख रुपये ले लिए। इसमें 9 लाख रुपये बैंक खातों के माध्यम से और 6 लाख नकद दिए गए। बाद में आरोपी ने न तो जमीन दी, न ही रकम लौटाई। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी द्वारा दिए गए दो चेक भी बाउंस हो गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है।












