M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पूर्व विधायक डॉक्टर अख्तर और वरिष्ठ कांग्रेसी महेश चंद शर्मा के निधन पर कांग्रेस जनों ने की शोक सभा, दी श्रद्धांजलि

हापुड़। शुक्रवार को कांग्रेस जनों ने पूर्व विधायक (गढ़मुक्तेश्वर) डॉक्टर अख्तर और वरिष्ठ कांग्रेसी/समाजसेवी महेश चंद शर्मा के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा गांधी प्रतिमा पर आयोजित की। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने दिवंगत नेता डॉक्टर अख्तर और वरिष्ठ कांग्रेसी/समाजसेवी महेश चंद शर्मा को याद करते हुए कहा कि इनका जाना कांग्रेस पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति हैं जो भविष्य में कभी पूरी नहीं हो सकती। प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी पुरुषोत्तम नागर ने पूर्व विधायक डॉक्टर अख्तर और पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा के आवास पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की व कहा कि दुख की इस असीम घड़ी में समस्त कांग्रेस जन पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा हैं कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी को इनके निधन के बारे में अवगत करा दिया गया हैं। जल्द ही उनका शोक संदेश पीड़ित परिवार को भेजा जाएगा। कांग्रेस जनों ने गांधी प्रतिमा पर एकत्रित होकर दिवंगत महान आत्माओं के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया और अपनी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब, शहजादा चौधरी, राज सिंह, डॉक्टर जकरिया मनसबी, अमित सैनी, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, सविता गौतम, निसार खान, सभासद सुशील शास्त्री, इरफान कुरैशी, एजाज अहमद, नूर इलाही, यशपाल ढिलौर, मुकेश कौशिक, आईसी शर्मा, चमन शर्मा, मनोज कौशिक, कादिर चौधरी, राहत चौधरी, खालिद खान, सुखपाल गौतम, रघुवीर सिंह एडवोकेट, सीमा शर्मा, मुरसलीन चौधरी, नरेश जाटव, विकास त्यागी, अनमोल शर्मा, जस्सा सिंह, एसपी शर्मा, यश कुमार सहित दर्जनों कांग्रेस जन मौजूद रहे.!



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page