देवनंदनी फ्लाईओवर से नीचे गिरा बाईकसवार युवक,हुई मौत

हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के नेशनल हाईवें-9 पर देवनंदनी अस्पताल फ्लाईओवर पर जा रहा दो युवक ग्रिल से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गए। जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के भीमनगर निवासी अभिषेक अपने दोस्त के साथ देवनंदनी फ्लाईओवर से बाईक से जा रहा था, तभी अचानक ग्रिल से टकराने से बाईकसवार युवक पुल से नीचे गए। जिससे अभिषेक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Exit mobile version