M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

दिल्ली से अस्थियां विसर्जित करने आया एक युवक डूबा, नाविकों ने बचाया

हापुड़।

थाना गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में दिल्ली से गंगा स्नान करने आया एक युवक डूब गया। मौके पर मौजूद नाविकों ने गंगा में छलांग लगाकर उसे बचा लिया।

 

जानकारी के अनुसार ब्रजघाट में दिल्ली से अस्थियां विसर्जन करने लिए आये लोगों में से एक युवक गंगा स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी में डूबने लगा। युवक को डूबता देख मौके पर मौजूद दो नाविक मौके पर पहुंचे और उसको बचा गंगा से बाहर निकाला। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।

ब्रजघाट चौकी इंचार्ज इंद्रकांत यादव ने बताया कि सोमवार की सुबह अस्थियां विसर्जन करने के लिए कुछ लोग ब्रजघाट आए थे, इनमे से एक युवक स्नान कर रहा था। तभी वह स्नान करते हुए गहरे पानी में पहुंच गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद नाविक सौराज और उसके साथी ने शोर मचा दिया और अपनी जान की परवाह किए बिना ही गंगा में छलांग लगा दी।



इसके बाद डूबते हुए युवक को सहारा देकर बचा लिया और गंगा से बाहर निकाला। चौकी इंचार्ज ने बताया की जानकारी करने पर पता चला है कि युवक का नाम सुमित (30) है, जो की स्नान करने के लिए दिल्ली से आया था।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page