M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BabugarhHapurNewsUttar Pradesh

दिनदहाड़े महिला का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास

हापुड़। दिनदहाड़े थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बछलौता मार्ग से महिला का अपहरण कर कार सवार बदमाशों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। तमंचे की बट से वार कर महिला से 10 हजार लूट लिए।

बेहोशी की हालत में बदमाश महिला को चलती कार से सड़क पर फेंककर फरार हो गए। न्यायालय के आदेश पर तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उनके तीन बच्चे गांव बछलौता रोड पर स्थित साईं मंदिर के निकट एक पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। किसी काम के सिलसिले में 23 मार्च की सुबह करीब 10 बजे वह बच्चों के स्कूल में गई थी।

काम खत्म करने के बाद वह स्कूल के बाहर खड़ी होकर गांव जाने के लिए सवारी वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी एक कार पत्नी के पास आकर रुकी व उससे उतरी एक महिला सहित 5 बदमाशों ने पीडि़ता को खींचकर कार में डालकर मौके से फरार हो गए थे।

इसके बाद चलती कार में 4 बदमाशों ने पीडि़ता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपितों ने उसे पीटा। यहां तक कि 2 आरोपितों ने दुपट्टा से गला घोंटकर उसकी हत्या का प्रयास किया। इस दौरान वह बेहोश हो गई।



पीडि़ता को मृत मानकर बदमाशों ने उसे चलती कार से गांव छपकौली के पास नहर पुल पर फेंक दिया और फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि 3 नामजद और 2 अज्ञात के. खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page