M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हापुड़ पहुंचने पर हाजी मोहम्मद अतहर का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया फूल मालाओं से स्वागत

CORRECTED

असंगठित कामगार प्रकोष्ठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अतहर पहुंचे जनपद हापुड़ के निजामपुर मे

हापुड़। असंगठित कामगार प्रकोष्ठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अतहर जनपद हापुड़ के निजामपुर में असंगठित कामगार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हरीश कुमार एडवोकेट के आवास पर पहुंचे,जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान हाजी मोहम्मद अतहर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कारखानों में वर्कर्स काम करते हैं, सड़कों पर ठेला लगाने वाले ठेला लगाते हैं,रिक्शा चालक रिक्शा चलाकर सवारी को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाते हैं। लाखों मजदूर घर बनाते हैं। ये सभी असंगठित कामगार के श्रेणी में आते हैं जो काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। इनके जीवन में भी कई समस्याएं होती हैं क्या उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कभी उनकी समस्याओं को सुना? हाजी मोहम्मद अतहर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने क्षेत्र में जाकर असंगठित कामगार के लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को जाने।



कार्यक्रम के उपरांत पूर्व विधायक गजराज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के राज में हर तबके का व्यक्ति परेशान हैं। लेकिन कांग्रेस के अलावा उनकी परेशानियों और दुख दर्द को सुनने वाला कोई भी नहीं हैं। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी बन जाती हैं कि आप लोगों के दुख दर्द बांटने वाली कांग्रेस पार्टी को उत्तर प्रदेश की सत्ता में लेकर आएं। कांग्रेस की सरकार आने पर ही प्रदेश की जनता की समस्याओं का निराकरण हो सकता हैं। उत्तर प्रदेश की जनता के पास कांग्रेस से बेहतर विकल्प अन्य कोई नहीं हैं।
असंगठित कामगार प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरीश कुमार एडवोकेट ने कहा कि ये देश का दुर्भाग्य हैं कि भारत के प्रधानमंत्री के पास पाकिस्तान जाकर बिरयानी खाने के लिए तो समय हैं लेकिन देश की जनता के दुख दर्द को सुनने के लिए कोई समय नहीं हैं।
कार्यक्रम का संचालन असंगठित कामगार प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष डॉक्टर आशाराम शर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा राज में देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई हैं। देश के हालात बदलने के लिए देश व उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को लाना बेहद आवश्यक हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी,शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल,पूर्व जिलाध्यक्ष सैयद अयाजुद्दीन,पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा,पूर्व पीसीसी नवरत्न त्यागी,नरेश कुमार भाटी,अंकित शर्मा,आई.सी.शर्मा,गौरव गर्ग,सुमित कुमार,अनूप कुमार कर्दम,भरतलाल शर्मा,तारेश्वर त्यागी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page