तेज रफ्तार ऑटों पहिया निकलने से डिवाइडर से टकराकर पलटा, सात सवारी घायल

तेज रफ्तार ऑटों पहिया निकलने से डिवाइडर से टकराकर पलटा, सात सवारी घायल

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

थाना सिम्भावली क्षेत्र में तेज रफ्तार ऑटों का पहिया निकलने से वह डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे सात यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौकें पर पहुंच घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर एक ऑटों यात्रियों को लेकर गढ़ की तरफ तेजगति से जा रहा था, तभी सिम्भावली मिल के निकट ऑटों का पहिया निकल गया। जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौकें पर पहुंच घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में आटो चालक हरिओम, सिम्भावली निवासी मां सितारा बेटी नर्गिस , मन्तासा ,अलीशा ,अलीबा व
बाबूगढ़ निवासी शकुंतला घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Exit mobile version