ATMS College of Education Menmoms
News

तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार अनियंत्रित होकर रजवाहे गिरी, ग्रामीणों ने कार सवार तीन लोगों को बचाया

तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार अनियंत्रित होकर रजवाहे गिरी, ग्रामीणों ने कार सवार तीन लोगों को बचाया

, हापुड़।

थाना धौलाना क्षेत्र में मंगलवार को गौतमबुद्धनगर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिर गई। जिससे मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने रजवाहे में कूदकर कार सवार तीन लोगों को बाहर निकालकर उनकी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के गांव सकलपुरा निवासी मनोज कसाना अपनी इलेक्ट्रिक कार से मंगलवार को गौतमबुद्धनगर की ओर जा रहे थे। उनके साथ कार में दो अन्य साथी भी मौजूद थे। उदयरामपुर नगला के पास हसनपुर रजवाहे की पटरी पर स्थित पुलिया से गुजरते समय अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे रजवाहे में जा गिरी।हादसे के बाद कार में सवार तीनों लोग अंदर ही फंस गए।

चीख-पुकार की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी में कूदकर कार के दरवाजे खोले और तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

इसके बाद ग्रामीणों ने कार को भी रजवाहे से बाहर निकाल लिया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page