News
पटाखों में पैट्रोल छिड़कर आग लगने से फटा बम, युवक झुलसा

पटाखों में पैट्रोल छिड़कर आग लगने से फटा बम, युवक झुलसा
हापुड़।
थाना देहात क्षेत्र में दीपावली के मद्देनजर कुछ दोस्तों ने पटाखों पर पैट्रोल छिड़कर आग लगाते ही बम फट गया, जिंससे एक युवक में आग लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में भर्ती करवाया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गांव मुरादपुर निवासी हनी अपने
कुछ दोस्तों ने मिलकर पटाखों पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी, तभी बम फट गया और हनी के शरीर में आग लग गई। जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
आनन फानन में लोगों ने आग बुझाकर गंभीर रूप से झुलसे हनी को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।












