खाघ विभाग ने दुकानों पर की छापेमारी, 16 नमूने भरकर जांच को भेजें

खाघ विभाग ने दुकानों पर की छापेमारी, 16 नमूने भरकर जांच को भेजें
हापुड़ । त्यौहारों के मद्देनजर खाघ विभाग ने जिलें में चंडी रोड, गांधीगंज, सबली गेट, पक्का बाग, और गढ़ रोड क्षेत्रों में स्थित दुकानों और ढाबों से 16 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने निम्नलिखित स्थानों से नमूने एकत्र किए:
चंडी रोड, गांधीगंज से केक निर्माता से केक और पेस्ट्री,
शाही शिकंजी, सबली गेट, त्यागी मार्केट में मिल्क बादाम, बिरयानी, और चाट मसाला, विपुल किराना स्टोर, मंडी पक्का बागः समा के चावल और किशमिश, यात्री प्लाजा शिवम ढाबा, गढ़ से अरहर दाल, पिसी हुई मि और पिसी हुई हल्दी, कान्हा श्याम टूरिस्ट ढाबा से बेसन और रिफाइंड तेल, द फूड प्लाजा ढाबा, गढ़ः बेसन और पनीर, मनु प्रजापति, रेलवे क्रॉसिंग, गढ से पनीर, रहमत स्वीट, गढ़ः बूंदी लड्डूओं के नमूने भरे।
इस अभियान में सहायक आयुक्त (खाद्य-II) सुनील कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोवेंद्र सिंह, प्रियंक श्रीवास्तव, आर.पी. गंगवार, आर.पी. गुप्ता, और सहरिश सादात शामिल रहे।
सुनील कुमार ने बताया कि सभी 16 नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।












