ATMS College of Education Menmoms
News

तहसीलदार, पटवारी पर अभद्रता का आरोप, अधिवक्ता धरने पर बैठे

हापुड़,।

तहसील में बैनामा लेखक स्टांप विक्रेता व अधिवक्ता सोमवार को तहसीलदार तथा पटवारी के व्यवहार से क्षुब्ध होकर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। अधिवक्ताओं का आरोप था कि दाखिल खारिज का निस्तारण समय पर नहीं हो रहा है और पटवारी तो तहसील में आता ही नहीं है। बैनामा लेखकों ,स्टांप विक्रेताओं तथा अधिवक्ताओं का आरोप था कि एक महिला पटवारी अक्सर कार्यालय से नदारद रहती है। इतना ही नहीं उसके पति ने अधिवक्ता नरेश चौधरी के साथ अभद्र व्यवहार भी किया और भुगत लेने की धमकी दी । जिसके विरोध में अधिवक्ता स्टांप विक्रेता तथा बैनामा लेखक सोमवार को हापुर तहसील में पहुंचे और तहसीलदार व पटवारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का आरोप था कि प्रत्येक कार्य के लिए रिश्वत की मांग की जाती है और ना देने पर काम का निस्तारण नहीं किया जाता है ।इस अवसर पर हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी एनुअल हक एडवोकेट, दस्तावेज लेखक तहसील संघ हापुड़ के अध्यक्ष उदय सिंह जयंत ,सचिव युसूफ खान एडवोकेट ,मोहित शर्मा एडवोकेट, रामदत्त सिंह एडवोकेट ,सतीश चौहान एडवोकेट, सत्यवीर सिंह तथा अशोक भारती आदि उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page