M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

तस्वीर हत्याकांड का खुलासा: डांटने से क्षुब्ध बेटे ने दोस्तों के साथ की थी गोली मारकर पिता की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

हापुड़।

थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में दो माह पूर्व खेत में किसान के गोली लगने शव का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो नाबालिग दोस्तों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। बेटे ने डांट से क्षुब्ध होकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

 

जानकारी के अनुसार गढ़ के मानक चौक निवासी किसान तस्वीर पिछले कुछ समय से अपने बेटे की गलत संगत से बेहद परेशान था। घटना से एक दिन पहले ही तस्वीर ने बेटे को समझाते हुए डांटा-फटकारा और हल्की मारपीट भी की थी। इससे नाराज बेटे ने उसी समय पिता पर हाथ छोड़ दिया था।

कोतवाल मनोज बालियान ने बताया कि 20 सितंबर 2025 को बेटे और उसके दो नाबालिग दोस्तों (16 और 15 वर्ष) ने मिलकर किसान तस्वीर की हत्या करने की योजना बनाई। बेटे के 16 वर्षीय दोस्त ने तस्वीर को फोन कर बताया कि उनका बेटा खेत के पास जंगल में आत्महत्या करने जा रहा है। घबराए किसान तुरंत खेत की ओर दौड़ पड़े।



खेत पर पहुंचकर किसान ने बेटे को समझाना शुरू ही किया था कि तभी दोनों दोस्तों ने पीछे से आकर किसान को गोली मार दी। गोली लगते ही तस्वीर जमीन पर गिर पड़े और तीनों आरोपित मौके से फरार हो गए। परिजन उन्हें गंभीर हालत में मेरठ अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।



घटना के बाद पुलिस लगातार हत्यारों की तलाश में जुटी रही। मुखबिर की सूचना पर दोनों बाल अपचारी दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की साजिश और वार स्वीकार कर लिया।



पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और एक खोखा बरामद कर लिया है। दोनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page