M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurMeerutNewsUttar Pradesh

साइबर ठग देश की रक्षा के लिए बार्डर पर तैनात सैनिकों को भी नहीं बख्श रहे 

साइबर ठग देश की रक्षा के लिए बार्डर पर तैनात सैनिकों को भी नहीं बख्श रहे 

बड़ौत:

साइबर ठग देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात जवानों को भी नहीं बख्श रहे हैं. साइबर ठग जवानों के बैंक खातों से पैसे निकाल रहे हैं. ऐसे दो मामले सामने आए हैं, जिनमें राजस्थान में तैनात बीएसएफ जवान के खाते से ठगों ने 79,525 रुपये और जम्मू में तैनात सेना के जवान के खाते से 3.25 लाख रुपये निकाल लिए।इस तरह दोनों के खातों से चार लाख से ज्यादा रुपये साफ कर दिए हैं। एक का खाता बड़ौत और दूसरे का खाता पिलाना गांव में हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस ने कार्रवाई कर दी है। एएसपी मनीष मिश्र का कहना है कि दोनों ही मामलों में तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

खाते से उड़ाए 79 हजार रुपये

नगर के दिलीप विहार में रहने वाले पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पंकज कुमार वर्तमान में बीएसएफ में पोखरन, राजस्थान में तैनात है। उनके बेटे का आईसीआईसीआई बैंक शाखा में क्रैडिट कार्ड है। खाते से आनलाइन 79,525 रुपये निकाल लिए। इस बात का पता चलने पर उन्होंने बैंक शाखा में भी संपर्क किया था। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।

सेना के जवान के खाते से निकाले 3.23 लाख रुपये

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के पिलाना गांव के रहने वाले योगेंद्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अजय कुमार सेना में जम्मू में तैनात है। अजय कुमार के कैनरा बैंक शाखा पिलाना में दो बैंक खाते हैं। अजय कुमार के एक बैंक खाते से 1 लाख 75 हजार रुपये और दूसरे बैंक खाते से 1 लाख 50 हजार रुपये निकाल लिए हैं। यह जानकारी उन्हें उनके बेटे अजय कुमार ने फोन पर दी है। योगेंद्र ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page