News
इंटर का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता, परिजन परेशान, बरामद करने की मांग

इंटर का छात्र हुआ लापता, परिजन परेशान
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी एक दुकानदार का 16 वर्षीय 11 वीं कक्षा का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने पुलिस से बच्चे को बरामद करने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार गढ़ के मुरादपुर पावटी निवासी राकेश शर्मा कस्वे में ही एक दुकान करते हैं। उनका बेटा देवांग शर्मा क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में 11 वीं का छात्र है।
मंगलवार दोपहर वह बाजार से घर लौट रहा था, तभी रास्ते से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से बरामद करने की गुहार लगाई है।












