ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार मां की मौत व पुत्र घायल

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार मां की मौत व पुत्र घायल
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के दिल्ली रोड़ पर एक बाइक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई, जिसमें बाइक सवार मां की मौत हो गई व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
दिल्ली के प्रताप गार्डन के नरेंद्र ने बताया कि उनका पुत्र अर्जुन कुमार व पत्नी सविता 20 नवंबर को गंगा स्नान के लिए गढ़मुक्तेश्वर आए थे। लौटते वक्त वे निजामपुर चौराहे पर एक अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरस्वती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देख उन्हें सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर किया। 21 नवंबर की रात उपचार के दौरान सविता की मौत हो गई, जबकि अर्जुन का उपचार जारी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है।













Can’t make it to the bingo hall? That’s what funbingoonline is for! Play from the comfort of your own couch. Definitely worth a try if you like bingo: funbingoonline
Thinking of checking out 007betgame tonight. Any tips or tricks for a first-timer? Heard the slots are where it’s at. 007betgame