डीपीएस प्ले स्कूल को मिला “सर्वश्रेष्ठ स्कूल” का प्रतिष्ठित सम्मान, फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने प्रदान किया अवार्ड

डीपीएस प्ले स्कूल को मिला “सर्वश्रेष्ठ स्कूल” का प्रतिष्ठित सम्मान, फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने प्रदान किया अवार्ड
हापुड़। नगर के प्रमुख डीपीएस प्ले स्कूल को टॉप टियर बिज़नेस अवार्ड्स समारोह बिज़नेस उत्कृष्ट शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए “टॉप टियर एजुकेशन अवार्ड्स – एडिशन 4” हेतु नामांकित किया गया। इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने डीपीएस प्ले स्कूल को सर्वश्रेष्ठ स्कूल के प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया।
यह समारोह द मेस्सीना बैंक्वेट, शाहदरा, दिल्ली में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
स्कूल के प्रबंधक मोहित अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि आज एनसीआर क्षेत्र में उत्कृष्ट शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण प्रणाली के लिए डीपीएस प्ले स्कूल को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल की प्रधानाचार्य पूजा अग्रवाल जी की अथक मेहनत, समर्पण और दूरदर्शी नेतृत्व को दिया।
उन्होंने कहा कि डीपीएस प्ले स्कूल निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।












