ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

पति ने बिना तलाक दिए पत्नी पर लगाया दो लाख रुपए व तलाक मांगने का आरोप , एफआईआर दर्ज

हापुड़।

थाना पिलखुवा क्षेत्र के
मोहल्ला साकेत निवासी गौरव शर्मा ने पत्नी पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि परिजनों के साथ मिलकर पत्नी जबरन दो लाख रुपये मांगणानने के साथ तलाक देने का भी दबाव बना रही है।

गौरव शर्मा ने बताया कि वर्ष 2016 में वर्षा शर्मा निवासी मोहल्ला महेशपुरी हापुड़ नगर से उनकी शादी हुई थी। शादी
के कुछ दिनों बाद ही दोनों के संबंध बिगड़ गए। आरोप लगाया कि वर्षा ने 23 मार्च 2021 को रोहित शर्मा निवासी नंदग्राम जिला गाजियाबाद से दूसरी शादी कर ली। अब अपने पिता कृष्ण शर्मा, परिजन अर्पित शर्मा, रोहित शर्मा व दो अन्य लोगों के साथ मिलकर लगातार तलाक देने का दबाव बना नही है।
गौरव का कहना है कि नौ अगस्त को रास्ते में रोककर दूसरी शादी की तस्वीरें दिखाकर उनसे दो लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने व उनके घर पर कब्जा करने की धमकी दी।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर पर वर्षा शर्मा, कृष्ण शर्मा, अर्पित शर्मा, रोहित शर्मा व दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page