M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

प्रसव के दौरान 10 महिलाओं की मौत

प्रसव के दौरान 10 महिलाओं की मौत

गाजियाबाद

अप्रैल से 20 अगस्त तक सरकारी व निजी अस्पतालों में प्रसव के दौरान 10 महिलाओं की मौत हो चुकी है. मातृ मृत्यु दर में बढ़ोतरी की समीक्षा के बाद सीएमओ डाॅ. भवतोष शंखधर ने 53 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी डॉक्टरों और सीएचसी लोनी, डासना, मुरादनगर, मोदीनगर और पीएचसी भोजपुर के प्रभारियों को नोटिस जारी कर गर्भवती महिलाओं का पता लगाते हुए नियमित जांच कराने की चेतावनी दी है।

अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी
ऐसा नहीं करने पर प्रभारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी. प्रसव के दौरान होने वाली प्रत्येक मृत्यु का ऑडिट होना चाहिए। यह पता लगाया जाना चाहिए कि महिला की मौत का मुख्य कारण क्या था। परिजनों का लिखित बयान लिया जाए। यदि अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टर, एम्बुलेंस चालक या स्वास्थ्यकर्मी की लापरवाही पाई जाती है तो उसका नाम सहित ऑडिट में उल्लेख किया जाना चाहिए।

कई लोगों की प्रसव के दौरान मृत्यु हो गई
प्रसव के दौरान राजापुर में चार, शहरी क्षेत्र में तीन, भोजपुर में एक, मुरादनगर में एक और लोनी में एक महिला की मौत हो गई। इनमें मुरादनगर के दो निजी अस्पतालों के डॉक्टरों की लापरवाही से परवीन की मौत के मामले में जांच कमेटी गठित की गई है। साथ ही विजयनगर में रेखा की मौत की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है. तीन निजी अस्पतालों के ऑपरेशन थिएटर और लेबर रूम को सील कर दिया गया है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page