आधी रात को रद्दी के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर स्वाहा

आधी रात को रद्दी के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर स्वाहा
हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक मौहल्ले स्थित गोदाम में आधा रात को अचानक भीषण आग लग गई। जिससे लाखों रुपए की रद्दी जलकर स्वाहा हो गई। फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोहल्ला तगाराय में हाजी आज़ाद का कबाड़ व रद्दी का गोदाम है। देर रात अचानक आग लग गई । जिससे चारों ओर धुआं व लपटें फैल गईं। मोहल्ले के कई लोग भी आग बुझाने में जुट गए। उन्होंने गोदाम का ताला तोड़कर बाल्टियों और पाइपों से पानी डालना शुरू किया, लेकिन आग और भड़कती चली गई। घटना की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर आखिरकार काबू पा लिया गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही एडीएम हापुड़ संदीप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, गोदाम में रखी भारी मात्रा में रद्दी, कागज़ और कबाड़ जलकर राख हो गया, जिससे लाखों के नुकसान की आशंका है। नुकसान लाखों रुपये में बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में किसी पतंगा के गिरने से अ लगने का संभावित कारण माना जा रहा है।












