जिलें में डेंगू के मरीजों की संख्या पहुंची 14, स्वास्थ्य विभाग ने दी सावधानी बरतने की सलाह

जिलें में डेंगू के मरीजों की संख्या पहुंची 14, स्वास्थ्य विभाग ने दी सावधानी बरतने की सलाह

हापुड़। जिले में डेंगू के चार नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 14 पहुंच गई। वहीं, जिला अस्पताल में बुखार के 16 मरीज भर्ती किए गए। डेंगू के लार्वा को नष्ट करने के लिए जनपद में अभियान चल रहा है।

जनपद में बुखार का कहर बढ़ रहा है। बुखार के जिले में घर घर में मरीज हैं। जिसके चलते ओपीडी में रोजाना मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। ओपीडी
में मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। जिले में डेंगू के पॉजिटिव मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। अब चार नए डेंगू के मरीज मिले हैं। इनमें एक मरीज शहर से सटे गांव ततारपुर का रहने वाला है। जबकि तीन अन्य मरीज शहर के विभिन्न मोहल्लों के रहने वाले हैं। चार नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर जगह जगह लार्वा नष्ट करने के लिए अभियान चलाया गया। जहां डेंगू मलेरिया का लार्वा मिला, उसे नष्ट किया।

Exit mobile version