नेशनल हाईवे- 9 पर अज्ञात वाहन ने बाईक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान बाईक सवार की मौत

नेशनल हाईवे- 9 पर अज्ञात वाहन ने बाईक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान बाईक सवार की मौत
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर एक अज्ञात वाहन ने बाईक पर टक्कर मार दी। जिससे बाईक सवार घायल हो गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गजरौला निवासी सुरेन्द्र अपने दोस्त के साथ आठ अगस्त को अपनी बाईक से नोएडा से वापस अपने घर लौट रहा था, तभी हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर कट पर अज्ञात वाहन नै टक्कर मारकर घायल कर दिया।
पीड़ित पुष्पेन्द्र ने बताया कि उनके घायल भाई को सरस्वती अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान सुरेन्द्र की मौत हो गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












