M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

जल्लाद पति ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पत्नी के शरीर के विभिन्न हिस्सों व प्राईवेट पार्ट को गर्म प्रेस से जलाया,

हापुड़।

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने पति पर अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों व प्राईवेट पार्ट को गर्म प्रेस से जलाने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज करवाई है।

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी शादी 17 साल पूर्व मनोज से हुई थी। शादी के बाद से ही वह उसके साथ मारपीट व अमानवीय व्यवहार करता था। 24 सितंबर 2025 की रात पति मनोज ने अपने चार रिश्तेदारों के साथ मिलकर महिला को पकड़ा और कपड़े प्रेस करने वाली गर्म इस्त्री से उसके हाथ, बाजू, शरीर और प्राइवेट पार्ट जला दिए। शोर मचाने पर पड़ोसी दौड़े आए, तब जान बची। अब आरोपी उसे ढूंढ-ढूंढकर मारने की धमकी दे रहे हैं।

महिला तुरंत बाबूगढ़ थाने पहुंची। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी, उल्टा कोरे कागजों पर साइन करवा लिए। मोबाइल और आधार कार्ड भी छीन लिया गया। डर के मारे वह इधर-उधर छुपकर रह रही है। आरोपियों उसे जान से मार देंगे। रिपोर्ट दर्ज ना होने पर उसने कोर्ट में गुहार लगाई,जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पति मनोज, श्रीचंद, रोहताश, संजय और सुभाष के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page