चोरों ने घर में घुसकर की लाखों रुपए के जेवरात व नगदी व डीवीआर चोरी , हुए फरार

चोरों ने घर में घुसकर की लाखों रुपए के जेवरात व नगदी व डीवीआर चोरी , हुए फरार
हापुड़। थाना बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक बंद मकान से लाखों रुपये की चोरी हो गई। चोरों ने घर से करीब 5 लाख रुपये नकद और लाखों के जेवरात चुराकर फरार हो गए।
बाबूगढ़ के गांव उपेड़ा निवासी पीड़ित अनिल ने बताया कि चोर देर रात दीवार फांदकर मकान में घुसे। उन्होंने अलमारी तोड़कर उसमें रखी नगदी और आभूषण चुराए। सबूत मिटाने के लिए चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर भी अपने साथ ले गए। मकान मालिक अनिल अपने परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। घर लौटने पर उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पाया। अंदर कमरों में सामान बिखरा था और अलमारी टूटी हुई थी। अनिल ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही बाबूगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर का निरीक्षण किया।












