ATMS College of Education Menmoms
News

एस एस वी डिग्री कॉलेज में चौथे दिन भी शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य

हापुड़। एस एस वी कॉलेज हापुड़ में आज लगातार चौथे दिन भी शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जारी रखा l महाविद्यालय के अन्य शिक्षक साथियों ने भी प्रोन्नति अवरुद्ध होने के विरुद्ध चल रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया एवं सहयोग के लिए आये l

पीड़ित शिक्षकों के द्वारा प्राचार्य के कथन का खंडन किया गया l उनके द्वारा बताया गया है कि प्राचार्य जानबूझकर शिक्षकों को प्रताड़ित कर रहे हैं l सभी पत्राज़ात उपलब्ध करा दिये गए हैं जिनको परीक्षण करने के उपरांत महाविद्यालय द्वारा प्रोन्नति संबंधी मीटिंग करने के लिए शासन् प्रतिनिधि से वार्ता भी की गई थी परंतु अचानक से पूरी प्रक्रिया लंबित कर दी गई तथा शिक्षकों से पूर्व में जमा किए गए दस्तावेज़ दोबारा से माँगने प्रारंभ कर दिये है जबकि शिक्षकों के पास इस बात के प्रमाण है कि उन्होंने वो दस्तावेज़ पूर्व में उपलब्ध करा दिए थे l पीड़ित शिक्षक प्राचार्य से बार बार अनुरोध कर रहे हैं कि वो उन्हें इतना ज़्यादा प्रताड़ित ना करे तथा जल्द ही प्रोन्नति प्रक्रिया को पूर्ण करा दे l पीड़ित शिक्षकों ने कहा कि जब तक प्रोन्नति नहीं हो जाती है वो तब तक इसी प्रकार काली पट्टी बांधकर कार्य करते रहेंगे तथा यदि आव्यशकता हुई तो प्रताड़ना के विरुद्ध भविष्य में आंदोलन के लिए मजबूर होंगे l


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page