M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

दरिंदगी: गांव के दो भाईयों ने किया 7 वर्षीय बच्ची से रेप, हुए फरार

दरिंदगी: गांव के दो भाईयों ने किया 7 वर्षीय बच्ची से रेप, हुए फरार

हापुड़। पिलखुवा थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपित दोनों युवक फरार हैं।

जानकारी के अनुसार पड़ोसी गांव का एक परिवार करीब एक महीने पहले गांव में मकान खरीदकर रहने आया था। रविवार शाम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसे अपने साथ ले लिया। कुछ देर बाद उसका चचेरा भाई भी वहां पहुंच गया। दोनों बच्ची को गांव के बाहरी क्षेत्र में ले गए।

परिजनों का कहना है कि कुछ समय बाद बच्ची घर लौटी और उसने आपबीती बताई। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोगों ने मामले को गांव स्तर पर निपटाने की कोशिश की। बच्ची की तबीयत बिगड़ने परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची को मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपित युवकों के परिजनों से पूछताछ की है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।



पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपितों के एक परिजन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने हालत खतरे से बाहर बताई है।



पिलखुवा थाना प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की हर पहलू से जांच हो रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


3 Comments

  1. Betbrx is where it’s at! Had a blast playing here. The site is easy to use and the odds weren’t bad. I’d recommend giving betbrx a try.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page