पूर्व कैंटीन संचालक की संदिग्ध हालात में मौत, दोस्त पर हत्या का आरोप

पूर्व कैंटीन संचालक की संदिग्ध हालात में मौत, दोस्त पर हत्या का आरोप

हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के एक गांव निवासी पूर्व कैंटीन संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है।
हापुड़ के गांव सरावा निवासी भूषण दत्त (35) कुछ दिन पहले गांव स्थित अड्डे पर शराब की कैंटीन चलाते थे। अब इस कैंटीन को उनका गांव निवासी एक दोस्त चलाता है। परिजनों का आरोप है कि दोस्त शनिवार को भूषण को घर से बुलाकर ले गया था। दोपहर दोस्त मरणासन्न अवस्था में भूषण को घर पर छोड़कर चला गया था। परिजनों ने भूषण को गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।












