ATMS College of Education Menmoms
News

प्रो .अरूणा शर्मा के निर्देशन में “जॉन गाॅर्ल्स वर्दी के चुनिंदा नाटकों की पुनर्व्याख्या”विषय परशाहीन कमर ने प्रस्तुत किया अपना शोध, प्राचार्य ने दी बंधाई

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हापुड़ में अंग्रेजी विभाग की अध्यक्षा प्रो. अरुणा शर्मा के निर्देशन में में शोधरत सुश्री शाहीन कमर के पीएच.डी.प्री सबमिशन सेमिनार का आयोजन किया गया।

“जॉन गाॅर्ल्स वर्दी के चुनिंदा नाटकों की पुनर्व्याख्या”विषय पर आधारित शोध प्रबंध की शोधार्थी छात्र ने अत्यंत कुशलता पूर्वक शोध का सार- संक्षेप प्रस्तुत किया तथा उपस्थित छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ.मीनू ने नाटकों में वर्णित आंतरिक एवं बाह्य संघर्ष की चर्चा की जबकि डॉ. अलका ने समाज की भूमिका को रेखांकित किया।

प्रो. आभा शुक्ला कौशिक ने इसके मनोवैज्ञानिक प्रभाव को विस्तारित किया। शोध की निर्देशिका प्रो. अरुणा शर्मा ने आत्मसम्मान एवं आत्मविश्वास के क्षरण के कारण होने वाली हार पर जोर देते हुए मानव जाति की मौन प्रक्रिया पर अपनी बात रखी।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. साधना तोमर में शोधछात्रा शाहीन कमर को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की समाप्ति पर प्रोफेसर अरुणा शर्मा ने उपस्थित सभी छात्राओं एवं प्राध्यापिकाओं का आभार व्यक्त किया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page