चौराहे पर थार गाड़ी कर यूट्यूबर ने डांस करते हुए बनाई रील,लगा भीषण जाम, लोगों ने की कार्रवाई की मांग

, हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में एक यूट्यूबर ने लाइक्स बटोरने के चक्कर में चौराहे पर थार गाड़ी खड़ी कर डांस करते हुए रील बनाई। जिससे चौराहे पर जाम लग गया। लोगों ने यूट्यूबर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के
सिकंदर गेट निवासी जाकिर बावर्ची यूट्यूबर है। वो आए दिन क्षेत्र में अपनी थार गाड़ी खड़ी करके डांस कर रील बनाता है,जिस कारण रोड़ पर जाम लग जाता है। देर रात यूट्यूबर
जाकिर ने सिंकदरगेट चौराहे पर अपनी गाडी खडी करके भीड़ के बीच सोशल मीडिया पर लाइक्स बटोरने के चक्कर में थार पर चढ़ गया और बेखोफ होकर नाचते हुए पूरे करतब दिखा रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक का ध्यान तालियों और वीडियो बनाने वाले मोबाइल कैमरों पर अधिक था। बीच रोड सड़क जाम कर रील बनाने के चक्कर में युवक अपनी जान के साथ-साथ छोटे-छोटे जा रहे बच्चों की भी जान की परवाह भी नहीं कर रहा है। लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।
ट्रैफिक प्रभारी छविराम ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जायेगी।












